दन्तेवाड़ा
भाजपा मंडल अध्यक्ष बने अमलेंदु चक्रवर्ती
22-Dec-2024 3:28 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 22 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी बचेली के मंडल अध्यक्ष के लिए अमलेंदु चक्रवर्ती को चुना गया। भाजपा की बैठक में उनके नाम की घोषणा हुई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं में खुशी व उत्साह का माहौल देखा गया। कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता होने के कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
अमलेंदु ने कहा कि पार्टी संगठन ने उन्हें जो भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, वह उसका पूरी कर्तव्य निष्ठा और लगन के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन व जनता के विश्वास पर खरा उतरूंगा।
ज्ञात हो कि इससे पहले सुमित सरकार मंडल अध्यक्ष के पद पर थे। अमलेंदु पूर्व में युवा मोर्चा महामंत्री व जिला उपाध्यक्ष के पद का निर्वहन भी कर चुके हंै। इसके अलावा जिला बैडमिंटन संघ के सचिव भी है। पुराने कर्मठ कार्यकर्ता होने के कारण ही संगठन ने इन पर भरोसा जताया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे