दन्तेवाड़ा

बचेली इंटक के अध्यक्ष बने चंद्र कुमार मंडावी
21-Dec-2024 1:53 PM
बचेली इंटक के अध्यक्ष बने चंद्र कुमार मंडावी

एमएमडब्ल्यू का त्रैवार्षिक अधिवेशन

बचेली, 21 दिसंबर।  मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा बचेली का 17वां त्रैवार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ। श्रमिक संगठन के नये कार्यसमिति का गठन हुआ, जिसमें चंद्र कुमार मंडावी अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुए। 

79 विभागीय प्रतिनिधियों ने अपने मत का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार थे, जिसमें चंद्र को 32 मत, एल रमेश को 20, तोमनश्री को 14, रंजीत परीक्षा को 12 मत मिले। इसके अलावा सचिव पद के लिए आशीष यादव, कार्यकारी अध्यक्ष सत्यनारायण त्याड़ी, कोषाध्यक्ष संजय खोबरागड़े, संगठन सचिव प्रसाद परेरा व नियाज हुसैन, कार्यालय सचिव मन्नालाल मेश्राम निर्विरोध निर्वाचित हुए। इसके अलावा 12 उपाध्यक्ष, 12 संयुक्त सचिव व 29 कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए है। 


अन्य पोस्ट