दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा-नारायणपुर मुठभेड़ में ढेर 7 नक्सली थे 40 लाख ईनामी
14-Dec-2024 9:56 PM
 दंतेवाड़ा-नारायणपुर मुठभेड़ में ढेर 7 नक्सली थे 40 लाख ईनामी

ओडिशा स्टेट कमेटी सदस्य था 25 लाख ईनामी, एक पर 5 बाकी पर 2-2 लाख ईनाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 14 दिसंबर। पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने कल्हाजा - डोंडरबेड़ा मुठभेड़ के विषय में बताया कि दक्षिणी अबूझमाड़ में पुलिस द्वारा सघन नक्सली उन्मूलन अभियान संचालित किया गया था। जिसमें 7 नक्सली ढेर हुए थे। सभी पर कुल 40 लाख ईनाम घोषित था, जिसमें ओडिशा स्टेट कमेटी सदस्य 25 लाख ईनामी था , वहीं एक पर 5 बाकी पर 2-2 लाख ईनाम घोषित था।

मृतक नक्सलियों में उड़ीसा स्टेट कमिटी सदस्य मोहन राव उर्फ रामचंद्र उर्फ कार्तिक उर्फ दसरू उर्फ दशरन्ना उर्फ लखमू प्रमुख रूप से शामिल था। उक्त लीडर इंजीनियरिंग में स्नातक उत्तीर्ण था। इससे पूर्व पीपुल्स वार ग्रुप के लिए नल्लमला के जंगलों में सक्रिय भूमिका निभा चुका है। राज्य शासन द्वारा उक्त नक्सली की गिरफ्तारी पर 25 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया है। इसी कड़ी में महिला नक्सली रैनी उर्फ रमिला मडक़ाम भी प्रमुख रूप से शामिल है। उक्त लीडर पश्चिमी बस्तर के एरिया कमेटी मेंबर के तौर पर सक्रिय थी। राज्य शासन द्वारा उक्त लीडर की गिरफ्तारी पर 5 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।

महिला महिला नक्सली लीडर सोमारी पोयाम नक्सली संगठन में प्लाटून मेंबर के रूप में कार्यरत थी। नक्सली लीडर गुडसा कुच्चा भी प्लाटून मेंबर के रूप में सक्रिय था। नक्सली लीडर रैनू पोयाम प्लाटून मेंबर के तौर पर कार्यरत था। नक्सली लीडर कमलेश उर्फ कोहला प्लाटून मेंबर के रूप में सक्रिय था। नक्सली लीडर सोमारू उर्फ मोटू प्लाटून मेंबर के तौर पर कार्यरत था। मृतक प्लाटून मेंबर नक्सलियों पर 2 -2 प्रत्येक का पुरस्कार घोषित किया गया था।

पुलिस ने बरामद किए घातक हथियार

ें मुठभेड़ के उपरांत घटनास्थल की तलाशी ली गई। इसमें बीजीएल लांचर -2 , 303 राइफल -2, भरमार बंदूक - 2, 12 बोर बंदूक - 2, भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ और नक्सली उपयोग के अन्य सामग्रियां बरामद की गई।


अन्य पोस्ट