दन्तेवाड़ा
गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया
06-Dec-2024 10:02 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 6 दिसंबर। नगर के गुरुद्वारा में शुक्रवार को सिखों के 9वें गुरु , गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस मनाया गया।
इस अवसर पर सुखमनी साहिब का पाठ, शब्द कीर्तन, अरदास के साथ सारी साध संगत के लिए गुरु का लंगर बांटा गया। सुखविंदर सिंह ने बताया कि गुरु तेग बहाुदर ने अपनी शहादत देकर निर्भय स्वरूप, गौरवपूर्ण जीवन जीने की युक्ति समझाई। धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने अपना शीश कटवा लिया था। दिल्ली के चांदनी चौक में अपनी शहादत दी थी। उनके सम्मान में शहीदी दिवस मनाते हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे