दन्तेवाड़ा

महिला हिंसा रोकने व्यापक अभियान
04-Dec-2024 1:46 PM
महिला हिंसा रोकने व्यापक अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 4 दिसंबर।
जिला प्रशासन द्वारा महिला हिंसा की रोकथाम हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिला बाल विकास विभाग द्वारा बड़े तुमनार में जागरूकता अभियान चला गया।

 इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी वरूण नागेश के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष्य में दंतेवाड़ा जिले में 16 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विगत दिवस ग्राम पंचायत बड़े तुमनार में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में जिला कार्यक्रम अधिकारी वरुण नागेश द्वारा महिला एवं बाल विकास की विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसी क्रम में साथ-साथ महत्वपूर्ण मुद्दों जैसे बाल विवाह, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीडऩ, घरेलू हिंसा से संरक्षण, मिशन शक्ति, सखी वन स्टॉप सेंटर चाईल्ड लाईन, ’’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’’ के विषय में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में बीबीबीपी अन्तर्गत गर्भवती माताओ का गोदभराई व बालिकाओं का अन्नप्राशन करने के अलावा महिलाओं एवं बच्चों के कानूनी अधिकार के संबंध में पंपलेट देकर प्रचार- प्रसार किया गया।

इसके साथ ही विगत सोमवार को शासकीय कन्या महेन्द्र कर्मा महाविद्यालय दंतेवाड़ा में भी जागरुकता कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित 120 बालिकाओं को महिलाओं व बच्चों के कानूनी अधिकारों के विषय में विस्तार जानकारी, देते हुए बाल विवाह रोकथाम के लिए शपथ लिया गया। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य, व्याख्याताओं, बालिकाओं एवं महिला बाल विकास के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा फलदार वृक्षों का वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी मनीषा ठाकुर, सखी प्रभारी संगीता देवांगन बाल संरक्षण इकाई से काउंसलर शशिकांत प्राचार्य डॉ दिनेश शर्मा, स्थानीय समिति अध्यक्ष पार्वती परिहार, राजेन्द्र सिंह राज, अर्चना झा और रेखा सिंह प्रमुख रूप से मौजूद थी।
 


अन्य पोस्ट