दन्तेवाड़ा
विधायक ने धान खरीदी का किया उद्घाटन
15-Nov-2024 10:17 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 15 नवंबर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी गुरुवार से आरंभ हो गई। दंतेवाड़ा में विधायक चैतराम अटामी ने धान खरीदी का उद्घाटन किया। विधायक ने धान बेचने वाले प्रथम किसान का पुष्पाहार से स्वागत कर तिलक लगाकर सम्मान किया।
उल्लेखनीय है कि दंतेवाड़ा में 15 धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से 16 हजार से अधिक किसानों से धान खरीदी की जाएगी। जिसमें किसानों को अपनी फसल का बेहतर मूल्य मिल सकेगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय तिवारी और अध्यक्ष जनपद पंचायत गीदम अंति वेक प्रमुख रूप से मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे