दन्तेवाड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 9 नवंबर। विकासखंड स्तरीय मेगा बस्तर ओलिम्पिक प्रतियोगिता का शासकीय हाई स्कूल मैदान में शनिवार को शंखनाद किया गया। विकासखण्ड स्तरीय मेगा बस्तर ओलिम्पिक प्रतियोगिता 12 नवंबर को समाप्त होगी।
उल्लेखनीय है कि इस मेगा बस्तर ओलंपिक प्रतियोगिता में खो-खो, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल,कबड्डी, हॉकी,कराटे, बैडमिंटन, रस्सा खींच जैसे प्रतियोगिता खेली जाएगी। इसके पूर्व आगंतुक अतिथियों द्वारा बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक द्वारा सभी प्रतिभागियों को बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी गई।
मेगा बस्तर ओलिम्पिक के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा। जिससे खिलाडिय़ों का सर्वांगीण विकास संभव होगा।
शुभारंभ समारोह में चैतराम अटामी, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुनीता भास्कर, जिला पंचायत सदस्य रामूराम नेताम, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जयदयाल नागेश, नगरपालिका उपाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप और सीईओ जनपद पंकज कुमार अंगारे प्रमुख रूप से मौजूद थे।