दन्तेवाड़ा

दो ईनामी समेत तीन नक्सलियों का समर्पण
21-Oct-2024 10:50 PM
दो ईनामी समेत तीन नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 21 अक्टूबर। सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक कश्यप कमलोचन कश्यप, डीआईजी सीआरपीएफ विकास कुमार और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष तीन नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया, इनमें दो ईनामी नक्सली भी शामिल थे।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि तीन नक्सलियों ने घर वापसी की।   इनमें दरभा डिवीजन अंतर्गत मलांगीर एरिया कमेटी आयता उर्फ नंदू माड़वी प्रमुख है। उक्त नक्सली कटेकल्याण थाना अंतर्गत मडग़ाडम का निवासी है। यह नक्सली विभिन्न वारदातों में शामिल था। इनमें वर्ष 2020 और 2023 में पुलिस के साथ मुठभेड़ में प्रमुख रूप से शामिल है।

  इसी कड़ी में दरभा डिवीजन अंतर्गत मलांगीर एरिया कमेटी सदस्य हिड़मा माड़वी द्वारा भी समर्पण किया। यह नक्सली कटेकल्याण थाना अंतर्गत माडग़ादम का निवासी है। हिड़मा डीवीसीएम जगदीश के अंगरक्षक के तौर पर कार्यरत था। उक्त नक्सली पुलिस पर हमले में प्रमुख रूप से शामिल था।

इनमें वर्ष 2023 और 2022 में पुलिस पर हमले पर की वारदात में शामिल था। राज्य शासन द्वारा इस नक्सली की गिरफ्तारी पर 2 लाख रुपए का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसी कड़ी में मलांगीर एरिया कमेटी अंतर्गत ककाड़ी आरपीसी देवा हेमला ने भी घर वापसी की। देवा ककाड़ी गांव का निवासी है।

यह नक्सली विचारधारा के प्रचार - प्रसार में शामिल था। राज्य शासन द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है। उक्त नक्सलियों को 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।

 घर वापस आईए अंतर्गत 880 नक्सलियों द्वारा घर वापसी की गई। इनमें 202 इनामी नक्सली प्रमुख रूप से शामिल है। इस सफलता में बस्तर फाइटर, जिला आरक्षी बल और सीआरपीएफ 111 वाहिनी का प्रमुख योगदान था।


अन्य पोस्ट