दन्तेवाड़ा

रेल्वे शिव मंदिर में दीपोत्सव, दीपों से बनाया स्वास्तिक
14-Oct-2024 10:02 PM
रेल्वे शिव मंदिर में दीपोत्सव, दीपों से बनाया स्वास्तिक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 14 अक्टूबर। नगर के रेल्वे कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में महिला समूह के द्वारा नवरात्रि के पूरे नौ दिनों तक दीप उत्सव मनाते हुए माता का आशीर्वाद लिया। महिलाओं ने दीपों से स्वास्तिक बनाया, जिसकी आभा से मंदिर परिसर दमक उठा।

इस दौरान विशेष रूप से पूजा-अर्चना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार, भक्ति गीत व भजन से वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिला समूह में स्पर्श समूह, मीत समूह, सहेली समूह साथ में पालिका अध्यक्ष पूजा साव, पार्षद किरण जायसवाल, समूह की शांति राव, जयालक्ष्मी, सावित्री, राकुमारी, सपना, बिंदु, दुर्गा राव, पूजा साव व किरण जायसवाल व अन्य महिला रही।


अन्य पोस्ट