दन्तेवाड़ा

एसपी ने की शस्त्र पूजा
13-Oct-2024 4:50 PM
एसपी ने की शस्त्र पूजा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा,  13 अक्टूबर।
अधर्म पर धर्म की विजय के पर्व के अवसर पर दंतेवाड़ा पुलिस ने शनिवार को विशेष आयोजन किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा कारली स्थित पुलिस लाइन में विधिवत शस्त्र पूजा की गई। इसके उपरांत यज्ञ अनुष्ठान किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा आहूतियां दी गई। 

इसी कड़ी में अन्य अनुष्ठान आयोजित किए गए। अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को दशहरे पर्व की शुभकामनाएं दी गई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला, रामकुमार बर्मन, उप पुलिस अधीक्षक, राहुल उयके, नसर सिद्दीकी, कल्पना वर्मा, आकांक्षा पांडे, रुचि वर्मा, ठाकुर गौरव सिंह, आशा सेन और रक्षित निरीक्षक सुशील नौटियाल प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट