दन्तेवाड़ा

बीआरसी क्लब में नवरात्र, सभी नौ रूपों को पंडाल में दर्शाया गया, आज महाभंडारा
10-Oct-2024 10:57 PM
बीआरसी क्लब में नवरात्र, सभी नौ रूपों को पंडाल में दर्शाया गया, आज महाभंडारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 10 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के आठवें ंदिन बचेली रिक्रिएशन क्लब में मां दुर्गा की आठवी शक्ति महागौरी की पूजा हुई।

श्री श्री नवदुर्गा पूजा समिति द्वारा भव्य रूप से आयोजन कर हर्षोल्लास से पर्व मनाया जा रहा है। प्रतिवर्षानुसार दुर्गा माता के पंडाल को आकर्षक रूप सजाया गया एवं माता की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। मां दुर्गा के सभी नौ रूपों को पंडाल में दर्शाया गया।

नवरात्र के पहले दिन से विधि-विधान पूर्वक मां के सभी रूपों की पूजा की जा रही है। आरती, चंडीपाठ किया जा रहा। अलग-अलग दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयेाजित हो रहे हैं, जिसमें म्यूजिकल चेयर प्रतियेागिता, फैंसी ड्ेस, मेहंदी, रंगोली का आयोजन हो रहा, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जा रहा है। प्रतिदिन डांडिया हो रहा है, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में महिला पुरूष सभी शामिल होकर आनंद ले रहे हैं।

 संास्क्ृतिक समिति के  अध्यक्ष एके बंसल, उपाध्यक्ष आनंद पांडेू, एनईश्वर राव, सचिव एमके केसरी, धर्मेन्द्र गुप्ता, संयोजक रवि मिश्रा, रंजीत, केके दुबे, नवीन रावत एवं अन्य सदस्यो के द्वारा पूजा के आयेाजन में योगदान दे रहे है। समिति ने बताया कि 12 अक्टूबर को महादशमी पर सिंदूर दान एवं विजर्सन होगा एवं नगर के विभिन्न गलियों में मां दुर्गा की प्रतिमा का दर्शन कराया जाएगा। इससे पूर्व शुक्रवार को संधि पूजा एवं बलि पूजा होगी, साथ ही हवन पूजन के साथ कन्या भोज एवं भंडारा का आयोजन हेागा।


अन्य पोस्ट