दन्तेवाड़ा

पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रूप में सजा दुर्गा माता का पंडाल
06-Oct-2024 10:43 PM
पुरी के जगन्नाथ मंदिर के रूप में सजा दुर्गा माता का पंडाल

नवरात्र की धूम, कई आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 6 अक्टूबर। शारदीय नवरात्र के चौथे  दिन मां के चौथे  स्वरूप मां कुष्मांडा  की विधि-विधान पूर्वक पूजा हुई।  नगर में  जगह-जगह पर पंडाल लगाकर मां की पूजा की जा रही है। बचेली के हाईटेक कॉलोनी में दुर्गा माता के पंडाल को विश्व प्रसिद्व ओडिशा के पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर के रूप देकर सजाया गया है।

 80 फ़ीट ऊंचा  यह भव्य सुंदर पंडाल भक्तों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई। प्रतिदिन पूजा पाठ, आरती, आराधना के साथ भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। पुजारी केके मिश्रा द्वारा पूजा सम्पन्न कराया जा रहा।

पिछले कई वर्षो से सार्वजनिक श्री श्री नवदुर्गा पूजा समिति यहां नवरात्रि का आयोजन कर रही है एवं हर साल पंडाल को भव्य व आकर्षक रूप दिया जाता है। इससे पहले ब्रदीनाथ, केदरनाथ, कोलकाता का मंदिर अन्य रूप दिया जा चुका है।

समिति के अध्यक्ष एस. सजीश, सचिव राजेश मंडल, कोषाध्यक्ष हेमंत रजक, तारकेश्वर वर्मा, राजीव सिंह, रमेश साहु, भास्कर देवांगन, केके मिश्रा, लक्ष्मण एवं अन्य पदाधिकारी व सदस्य पूजा में अपना योगदान दे रहे है। इस पूजा कमेटी के संरक्षक परियोजना के अधिशासी निदेशक बी. वेंकटश्वर्लु, सहसंरक्षक टी. रामैयया, डीपी से_ी, महेश एस नायर, केपी बंसेाड, जागेश्वर प्रसाद, शंकरराव, आशीष यादव, देवाशीष पॉल़ है।

 5 से 10 अक्टूबर तक विभिन्न प्रतियोगिताए जैसे चित्रकला, निबंध, नृत्य, फैंसी डे्रस, म्यूजिकल चेयर एवं गरबा, डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमे विजेताओं को मंदिर समिति के द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। नौ अक्टूबर को भिलाई के आकेस्ट्रा एवं 11 अक्टूबर नवमी को महाभंडारा का आयेाजन होगा।


अन्य पोस्ट