दन्तेवाड़ा

201 मनोकामना ज्योत प्रज्जवलित, गरबा डांडिया का भी
बचेली, 5 अक्टूबर। बचेली नगर में शारदीय नवरात्र का पर्व हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। नगर के वार्ड क्र.ं 4 आरईएस कॉलोनी स्थित दुर्गा मंदिर में विशेष रूप से नवरात्रि मनाई जा रही है। मंदिर को आकर्षक झालर लाईटो के साथ सजाया गया।
प्रतिदिन मां का श्रंृगार कर विधि-विधान पूर्वक पूजा की जा रही है। शनिवार को मां के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा की गई। पुजारी रोशन पंाडे द्वारा विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया जाता है। प्रतिदिन भक्तों द्वारा अलग-अलग भोग प्रसाद बनवाकर माता रानी को भोग लगाया जा रहा है।
इस बार मंदिर में 201 मनोकामना ज्योत कलश की स्थापना की गई है। साथ ही मंदिर परिसर में ही गरबा व डांडिया का आयोजन हो रहा है। रोशन पांडे ने बताया कि मां के हर स्वरूप हमें जीवन में कुछ न कुछ सीख देती है। बड़ी संख्या में नगर के भक्त मंदिर पहुंचकर माता के दर्शन कर आरती में शामिल हो रहे व प्रसाद ग्रहण कर रहे हंै।