दन्तेवाड़ा

बचेली, 25 अगस्त। संतान की दीर्घायु व सुख समृद्धि की कामना को लेकर शनिवार को हलषष्ठी (कमरछठ) का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर सगरी कुण्ड बनाकर शिव-पार्वती की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस मौके पर हलषष्ठी पर्व के सम्बन्ध में करीब छ: अध्यायों के कथा का विधि पूर्वक कथा वाचन भी किया।
नगर के एफओएच कॉलोनी में कुंदेश्वर महादेव समिति द्वारा, सुभाषनगर, सतनाम भवन के पास गणेश मंडप, अंबेडकर पार्क के पास स्थित शिवालय परिसर में, सीडब्ल्यूएस कॉलोनी, गायत्री सत्संग भवन, पुलिस थाना कॉलोनी एवं अन्य स्थलो पर महिलाएं एकत्रित होकर सामूहिक रूप से मनाया गया। महिलाएं कुंड बनाकर शिव-पार्वती, गणेश व कार्तिकेय की पूजा कर उनसे आशीर्वाद लिया।
सगरी में भैंस के दूध से बने घी, दही डालकर पूजा किया गया।
विधि-विधान के साथ पूजा कर अगल-अलग छ: जानवरों को प्रसाद दिया जाता इसके अलावा यज्ञ व कथावाचन हुआ। इस पूजा में महिलाएं बिना हल चले छ: प्रकार के भाजी व पसहर चावल का सेवन करती हैं।