दन्तेवाड़ा

उपमुख्यमंत्री ने नक्सल पीडि़त परिवारों से की भेंट
16-Aug-2024 10:08 PM
उपमुख्यमंत्री ने नक्सल पीडि़त परिवारों से की भेंट

बहनों से बंधवाई राखी

दंतेवाड़ा, 16 अगस्त। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कारली स्थित लोन वर्राटू ( आत्मसमर्पित माओवादियों का पुनर्वास अभियान) हब में रहने वाले आत्म समर्पित नक्सलियों एवं नक्सल पीडि़त परिवारों से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उनके आत्मसमर्पण से पूर्व उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याओं को सुनने के साथ-साथ  पहले और अब उनके जीवन में आए परिवर्तनों को जाना।

 इस मौके पर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा को अपने निवास परिसर पर ही मिलकर पीडि़त एवं आत्मसमर्पित नक्सली परिवार प्रफुल्लित हुए।

इस अवसर पर आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं पीडि़त बहनों ने उप मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी। इस अवसर पर विजय शर्मा ने भी महिलाओं को उनकी समस्याओं के संबंध में हर संभव मदद् के लिए भी आश्वस्त किया।

इस मौके पर  चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, विधायक चैतराम अटामी, बस्तर संभाग आयुक्त डोमन सिंह ,बस्तर आईजी पी सुंदरराज पी, डीआईजी दंतेवाड़ा कमलोचन कश्यप, दंतेवाड़ा कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और पुलिस अधीक्षक गौरव राय प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट