दन्तेवाड़ा
अपोलो के वार्ड अटेंडेंट का निधन, अस्पताल प्रशासन ने दी श्रद्धांजलि
11-Aug-2024 1:57 PM

Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 11 अगस्त। अपोलो अस्पताल बचेली के 54 वर्षीय वार्ड अटेंडेंट तिजूराम का निधन हो जाने पर शुक्रवार को अपोलो अस्पताल में शोकसभा आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। पिछले 6 माह से काफी बीमार थे। इलाज चल रहा था, 8 अगस्त को उन्होंने अंतिम सांस ली। चिकित्सा प्रशासक डॉ. विजय कुमार वालेचा ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि किसी साथी इस तरह असमय चले जाना काफी दुखद होता है। तिजूराम का ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति थे। सभी डॉक्टर, नर्स, स्टाफ व अन्य ने छायाचित्र पर माल्र्यापण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
जानकारी अनुसार तिजूराम पिछले 30 वर्षों से अपोलो अस्पताल में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इनके दो पुत्र हंै। उनकी पत्नी भी अस्पताल में कर्मचारी है। इस घटना से परिवार व अस्पताल में शोक की लहर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे