दन्तेवाड़ा

मुठभेड़ : नक्सली का शव व हथियार बरामद
06-Apr-2024 8:17 PM
मुठभेड़ : नक्सली का शव व हथियार बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा 6 अप्रैल। दंतेवाड़ा में पुलिस को नक्सली उन्मूलन अभियान में शुक्रवार को कामयाबी मिली थी। मुठभड़ के बाद नक्सली का शव व हथियार बरामद किया गया।

तुमनार पुरंगेल और गमपुर के जंगलों में नक्सलियों ने एंबुश लगाया था। संयुक्त पुलिस दल के पहुंचने पर नक्सलियों ने पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया। पुलिस का पलड़ा भारी होता देख नक्सली भाग निकले। घटना स्थल की तलाशी ली गई। जिसमें एक नक्सली का शवा पाया गया। जिसे पुलिस द्वारा शनिवार को जिला मुख्यालय लाया गया। मृतक नक्सली की पहचान की जा रही है।

मिले हथियार

घटनास्थल से पुलिस को एक 12 बोर की बंदूक, तीन राउंड जिंदा कारतूस, नक्सली साहित्य और दैनिक उपयोग की सामग्रियां मिली है। इस कामयाबी में डीआरजी, बस्तर फाइटर, जिला पुलिस और सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


अन्य पोस्ट