दन्तेवाड़ा

दो नक्सलियों ने किया समर्पण
17-Mar-2024 10:32 PM
दो नक्सलियों ने किया समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दंतेवाड़ा, 17 मार्च। दंतेवाड़ा में पुलिस की विशेष पहल घर वापस आईये को रविवार को कामयाबी मिली। पुलिस अफसरों के समक्ष दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय द्वारा नक्सली संगठन में सक्रिय सदस्यों से आत्मसमर्पण की अपील की जा रही है। जिससे वे मुख्य धारा में जुड़ सके। इसके परिणाम स्वरूप राज्य शासन द्वारा आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास की व्यवस्था भी की जा रही है।

इसी कड़ी में उप महानिरीक्षक कमलोचन कश्यप, उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विकास कठेरिया और पुलिस अधीक्षक गौरव राय के समक्ष दो नक्सलियों ने घर वापसी की। इनमें कटेकल्याण एरिया कमेटी अंतर्गत तेलम पुजारी पारा संघम सदस्य देवा मंडावी (52 वर्ष) ने आत्मसमर्पण किया।

देव तेलम पंचायत अंतर्गत स्कूल पारा का निवासी है। देवा नक्सली विचारधारा के प्रचार प्रसार और सडक़ काटनें में भागीदार था।

इसी क्रम में तेलम स्कूलपारा पंचायत संघम सदस्य हिड़मा मंडावी (34 वर्ष) ने भी आत्म समर्पण किया। हिड़मा तेलम पंचायत के स्कूल पारा का निवासी है। यह नक्सली भी नक्सली विचारधारा के प्रचार प्रसार में सक्रिय था।


अन्य पोस्ट