दन्तेवाड़ा
महिला दिवस पर खेल स्पर्धाएं, विजेता पुरस्कृत
12-Mar-2024 10:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 12 मार्च। श्रमिक संगठन संयुक्त खदान मजदूर संघ (एसकेएमएस) बचेली द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को महिलाओं के लिए स्थानीय केन्द्रीय विद्यालय मैदान में विभिन्न खेलकूद स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि तेजस्वनी महिला समिति की अध्यक्ष एल. सुजाता वेंकटश्वर्लु व विशेष अतिथि पालिकाध्यक्ष पूजा साव द्वारा दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। खेलों में रस्सा खींच, 50 मीटर दौड़, सुई धागा दौड़, चम्मच गोली दौड़, म्यूजिक चेयर, बालिकाओ के लिए 100 मीटर दौड़, गोला फेंक जैसी प्रतियोगिताएं आयेाजित की गई। नगर की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान श्रमिक संगठन के सभी पदाधिकारी, सदस्य, महिलाओ व बालिकाओं की मौजूदगी रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


