दन्तेवाड़ा

रामलला के स्वागत में जलाए 5100 दीपक
23-Jan-2024 8:53 PM
रामलला के स्वागत में जलाए 5100 दीपक

केन्द्रीय विद्यालय मैदान में भव्य आयोजन, डीजे की धुन में झूमे रामभक्त
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 23 जनवरी। 
अयोध्या में श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर पूरे दंतेवाड़ा जिला में उल्लास का मौहाल रहा। लौह नगरी बचेली में लोगों ने इस उत्सव को दीपवाली की तरह मनाया। घरों के सामने रंगोली बनाई, पटाखे भी फोड़े गये। पूरे लौह नगर को भगवामय कर दिया। चारों ओर दीपों से नगर जगमगाया हुआ था।

सोमवार की देर शाम केन्द्रीय विद्यालय मैदान में एक भव्य कार्यक्रम आयेाजित किया गया, जिसमें नगर के रामभक्तों ने करीब 5100 से भी अधिक दीपक जलाकर प्रभु श्रीराम लला का स्वागत किया गया। 

मैदान में ही डीजे की धुन पर भक्तिगीतो पर रामभक्त झूमते नाचते दिखे। इससे पहले मैदान में ही हवन पूजन के आयेाजन के साथ-साथ महाआरती भी की गई। 

देर रात तक आतिशबाजी की गई मानो जैसे दीपावाली आज ही हो। मैदान सहित पूरे नगर में सभी जगहों पर भगवा ध्वज लगाने के साथ-साथ गौरव पथ में प्रभुश्रीराम के कट आउट लगाये गये थे। केन्द्रीय विद्यालय मैदान में हजारों की संख्या में लोग आकर प्रभु का स्वागत किये।


अन्य पोस्ट