दन्तेवाड़ा

छात्रों को बताये दुर्घटना बचाव के उपाय
21-Jan-2024 10:04 PM
छात्रों को बताये दुर्घटना बचाव के उपाय

दंतेवाड़ा, 21 जनवरी। दंतेवाड़ा में पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा माह अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को आंवराभाटा स्थित शासकीय हाई स्कूल में छात्रों को यातायात नियमों की जानकारी दी।

यातायात भारी प्रभारी सुशील नौटियाल द्वारा छात्रों को यातायात के नियमों से अवगत कराया गया। इनमें साइकिल और मोटरसाइकिल चलाने के दौरान सडक़ के किनारे चलने की समझाइश दी गई । पैदल सडक़ पार करने के दौरान रुको -देखो- चलो के सिद्धांत पर अमल करने निर्देशित किया गया।

वाहन चलानें के दौरान शराब से बचने की सलाह दी गई। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने की अपील की गई। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की समझाइश दी गई। वही चार पहिया वाहन से यात्रा के दौरान सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की सलाह दी गई।

सडक़ पर यातायात के दौरान चिकित्सा एंबुलेंस को प्राथमिकता से रास्ता देने निर्देशित किया गया।

कोहरे के दौरान इंडिकेटर देने सलाह दी गई। वाहन संबंधी संपूर्ण दस्तावेज की जानकारी दी गई, जिससे कानूनी दंड से बचाव हो सके। दुर्घटना के दौरान गुड सेमेटेरियन बनने की जानकारी दी गई। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक जितेंद्र त्रिपाठी और स्कूल के शिक्षक प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट