दन्तेवाड़ा
धान खरीदी से किसानों में खुशी
11-Jan-2024 8:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 11 जनवरी। दंतेवाड़ा के धान खरीदी केदो में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी जारी है। जिसमें बड़ी संख्या में किसानों द्वारा धान विक्रय किया जा रहा है।
कुआंकोंडा विकासखंड अंतर्गत पालनार के धान खरीदी केंद्र में विगत दिवस तक 4500 क्विंटल से अधिक धान की खरीदी हो चुकी है। धान की गुणवत्ता भी बेहतर नजर आई। धान खरीदी केंद्र प्रभारी गोपाल सिंहा ने जानकारी में बताया कि धान के बारदाने पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बारिश से बचाव हेतु व्यवस्था चाक- चौबंद है। समेली और चोलनार से पहुंचे किसानों ने व्यवस्था को अच्छा बताया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


