दन्तेवाड़ा

राजिम माता जयंती धूमधाम से मनी
09-Jan-2024 9:18 PM
  राजिम माता जयंती धूमधाम से मनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 9 जनवरी।
तहसील साहू समाज बचेली द्वारा राजिम माता जयंती हर्षोल्लास के साथ रविवार को साहू सदन बचेली में मनाई गई।

 कार्यक्रम के प्रारम्भ  में  साहू समाज के महिलाओं की भजन मंडली द्वारा भजन की प्रस्तुति  दी गई , तत्पश्चात  राजिम माता की पूजा-अर्चना की गई। 
 
इस अवसर पर बच्चों और महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल का भी आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों और महिलाओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया और खेल का आनंद लिया। कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी भोग प्रसाद का वितरण किया गया तथा खेलों में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गए।
 
इस अवसर पर तहसील साहू समाज बचेली के अध्यक्ष कमलेश साहू ,उपाध्यक्ष नंदकिशोर साहू, सचिव दिनेश कुमार साहू, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत हिरवानी ,देवेंद्र साव,महेंद्र साहू ,दुलार साहू, बेनी राम साहू मालिक राम साहू ,हेमंत साहू ,उमाकांत साहू,लोकेश साहू  तथा महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शीला साहू, भारती साव ,राजेश्वरी साहू,माधुरी साहू,राधिका साहू,यशोदा साहू ,मिथिला साहू ,हुलसी साहू ,मंजू साहू,ज्योति साहू,प्रतिभा साहू ,रोमा साहू  सहित पुरुष तथा महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और समाज के सदस्य उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट