दन्तेवाड़ा
मां शारदा का जन्मोत्सव
05-Jan-2024 9:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 5 जनवरी। नगर के विवेकानंद ग्रंथागार में बुधवार को रामकृष्ण सेवा समिति बचेली द्वारा मां शारदा देवी का 171 वां जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान मंगल आरती, ध्यान, वेदपाठ व विशेष पूजा का आयेाजन किया गया। मां शारदा के वाणी का प्रबोधन किया गया, साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। माता की महिमा में भजन कीर्तन हुआ।
समिति के सदस्यों ने बताया कि मां शारदा देवी के जीवन से प्रेरणा लेकर यदि विद्यार्थी अपना पथ प्रदर्शित करें तो वे निश्चित ही अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं, क्योंकि स्वामी विवेकानंद ने भी मां शारदा जीवन देवी के चरणों की सेवा में अपने भविष्य का निर्माण किया था। अंत में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस पूजन कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों व बंगाली समुदाय के लोगों की मौजूदगी रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


