दन्तेवाड़ा
परंपरागत तराके से धान की मिंजाई
31-Dec-2023 3:12 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 31 दिसंबर। किसानों द्वारा धान की में मिंजाई जोरों से की जा रही है। मौसम खुलने से उपरोक्त कार्य में सुविधा हो रही हैं। मौसम अनुकूल होने के फलस्वरुप किसान मनोयोग से कृषि कार्य में जुट गए हैं।
जिले के किसानों द्वारा वर्तमान मशीनी युग में भी परंपरागत तरीके से धान की मिंजाई की जा रही है। जिसमें पशुधन का बहुतायत से उपयोग होता है, जिससे धान की गुणवत्ता बेहतर बनी रहती है। कुछ किसानों द्वारा मशीनों के माध्यम से कृषि कार्य किया जा रहा है, जिससे कम समय में कार्य पूर्ण हो जाता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


