दन्तेवाड़ा

क्रिसमस रैली निकाल दिया प्रभु यीशु का संदेश
14-Dec-2023 9:50 PM
क्रिसमस रैली निकाल दिया प्रभु यीशु का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली ,14 दिसंबर। क्रिसमस पर्व में पखवाड़ा भर से कम का समय बचा है। नगर स्थित चर्च में सजावट की तैयारियों के साथ इस पर्व को लेकर समाज के लोगों द्वारा अपने घरों में तैयारियां की जा रही है। इससे पूर्व 14 दिसंबर को क्रिसमम रैली निकालकर प्रभु यीशु का संदेश दिया गया।

समाज के लोगों द्वारा कैरोल गीत गाते हुए रैली बचेली से किरंदुल के तक निकाली गई। किरंदुल में प्रकाश विद्यालय के समीप रैली का समापन हुआ। रैली में बड़ी संख्या में मसीही समाज के लोग शामिल हुए।

सेेंटा क्लॉज की वेशभूषा में भी लोग थे, जो हाथ हिला कर आम जनमानस का अभिवादन स्वीकार करते रहे। शांति, एकता व समृद्धि का संदेश देते हुए यह रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मसीही समाज के लोग शामिल हुए।


अन्य पोस्ट