दन्तेवाड़ा
सडक़ चौड़ीकरण, चेतावनी संकेतक बोर्ड कम संख्या में लगाए
09-Dec-2023 9:47 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
हादसे की आशंका
दंतेवाड़ा, 9 दिसंबर। जिले के किरंदुल से दंतेवाड़ा सडक़ नवीनीकरण हो रहा है। इसके फलस्वरूप वाहनों के पासिंग के दौरान आवागमन वन- वे के रूप में तब्दील हो जाता है। वर्तमान में कुम्हाररास और ़ पातररास में सडक़ चौड़ीकरण कराया जा रहा है। उक्त स्थान पर चेतावनी संकेतक बोर्ड कम संख्या में लगाए गए हैं। जिससे वाहन चालकों को आवागमन में भ्रम हो जाता है, जिससे दुर्घटना की आशंका है। ज्ञात हो कि इस सडक़ निर्माण के दौरान कई बड़े हादसे हो चुके हैं।
गुणवत्तापूर्ण नोटिस बोर्ड लेंगे - एसडीओ
इस गंभीर मुद्दे पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी श्री राम ने ‘छत्तीसगढ़’ को बताया कि दुर्घटना रोकने हेतु रेडियम के नोटिस बोर्ड लगवाए जाएंगे,जिससे वाहन चालकों दूर से ही जानकारी मिले। दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


