दन्तेवाड़ा

विजयी प्रत्याशी को मिला प्रमाण पत्र
05-Dec-2023 9:29 PM
विजयी प्रत्याशी को मिला प्रमाण पत्र

दंतेवाड़ा, 5 दिसंबर। विधानसभा चुनाव अंतर्गत दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना विगत् दिवस संपन्न हुई। इसके उपरांत विजयी प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के चैतराम अटामी को रिटर्निंग अधिकारी विजय बघेल ने प्रमाण पत्र सौंपा। 

इस अवसर पर प्रेक्षक अनुराग पटेल, जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, अपर कलेक्टर संजय कन्नौज और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेंद्र ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट