दन्तेवाड़ा

बचेली में भाजपा को करीब ढाई हजार की बढ़त
05-Dec-2023 9:23 PM
बचेली में भाजपा को करीब  ढाई हजार की बढ़त

22 पोलिंग बूथों में 5479 मत प्राप्त हुए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 5 दिसंबर। विधानसभा चुनाव परिणाम में दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी चैतराम अटामी ने जीत दर्ज की। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कंाग्रेस पार्टी के छबिन्द्र कर्मा को 16803 मतों के अंतर से हराया। 

बचेली पालिका अंतर्गत कुल 22 पोलिंग बूथ थे, जिसमें कुल बीजेपी प्रत्याशी को 5479 वोट मिले, वहीं कंाग्रेस प्रत्याशी को 3034 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार बचेली क्षेत्र से बीजेपी को 2445 वोट की बढ़त मिली। 

22 में से 4 ही बूथ में कांग्रेसी प्रत्याशी को बढ़त मिल पाई। बचेली क्षेत्र में मतदाताओ में कांग्रेस के प्रति नाराजगी के कारण बीजेपी को लीड मिली।


अन्य पोस्ट