दन्तेवाड़ा
एनसीसी दिवस स्वच्छता रैली, साफ-सफाई
29-Nov-2023 9:55 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 29 नवंबर। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) दिवस के अवसर पर पुनीत सागर अभियान के तहत शासकीय दंतेश्वरी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट के द्वारा बैनर पोस्टर द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को स्वच्छता के बारे में बताया गया।
साथ ही कैडेटों ने जिला मुख्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के आस-पास की गंदगी को भी साफ सफाई की और शहरों के मुख्य चौराहा से गुजरते हुए लोगों को संदेश दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आर.के हिरकाने ने एनसीसी कैडेटों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से कैडेटों के व्यक्तित्व विकास और स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का अमल कर देश की सेवा में अपनी भूमिका निभाने को प्रमुखता दी जाती है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


