दन्तेवाड़ा
3 किलो का बम बरामद, किया निष्क्रिय
24-Nov-2023 8:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 24 नवंबर। बेंगपाल गांव के समीप जवानों ने 3 किलो का बम बरामद कर निष्क्रिय किया।
दंतेवाड़ा में पुलिस के जवानों को नक्सली मोर्चे पर लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी कड़ी में पुलिस के जवानों का दल बेंगपाल की ओर रवाना हुआ था। पुलिस की टीम में जिला आरक्षी बल और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। जवानों को बेंगपाल गांव के समीप संदिग्ध तार दिखाई दिया। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके उपरांत उक्त आईईडी को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया गया। उक्त विस्फोटक का वजन 3 किलोग्राम था। जवानों ने सतर्कता से नक्सलियों के विध्वंसक इरादों पर पानी फेर दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


