दन्तेवाड़ा
डंपर में शॉर्ट सर्किट से आग, एनएमडीसी को नुकसान
23-Nov-2023 3:51 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 23 नवंबर। डंपर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। एनएमडीसी कर्मियों ने दमकल टीम और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को बुलाया। कुछ देर की मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया जा सका।
एनएमडीसी, किरंदुल को विगत सोमवार को बड़ी क्षति पहुंची। किरंदुल थाना अंतर्गत एनएमडीसी लौह अयस्क खदान - 14 अंतर्गत भारी डंपर कार्यरत था। उक्त मशीन में मानवीय त्रुटि के फलस्वरुप शॉर्ट सर्किट हुआ। इसके उपरांत मशीन में आग लग गई। आग को तेज होता देखकर एनएमडीसी कर्मियों ने दमकल टीम और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को बुलाया। कुछ देर की मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया जा सका। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने रामकुमार बर्मन ने आगजनी के नक्सली तार होने से इंकार किया है। घटना की विवेचना जारी है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


