दन्तेवाड़ा

नो एंट्री के समय प्रवेश कर रहे भारी वाहन
19-Nov-2023 4:03 PM
नो एंट्री के समय प्रवेश कर रहे भारी वाहन

दंतेवाड़ा, 19 नवंबर। नगर में नो एंट्री के समय भारी वाहन प्रवेश कर रहे हैं।  इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न होती है। दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।

ज्ञात हो कि भारी वाहनों का दिन में नगर में प्रवेश वर्जित है। इसके बावजूद भी बस स्टैंड के समीप स्थित दुकानों के सामने मुख्य सडक़ पर बड़े वाहन खड़े रहते हैं। उक्त वाहनों द्वारा दुकानों में सामग्रियों की आपूर्ति की जाती है। इसके फलस्वरुप उक्त स्थान पर सडक़ संकीर्ण हो जाती है। जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यातायात विभाग द्वारा इस दिशा में कार्रवाई सिफर है।

नवरात्रि के दौरान भी बिगड़ी व्यवस्था

इस वर्ष शादी नवरात्रि के दौरान भी यातायात व्यवस्था में खामी सामने आई थी।  शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल से लेकर गायत्री शक्तिपीठ चौक तक वाहनों का जाम लगा था।

इसके फलस्वरुप वाहन चालकों का समय नष्ट हुआ। वहीं यात्री वाहनों के मुसाफिरों को भी भारी परेशानी हुई।

कार्रवाई होगी - एएसपी

इस गंभीर मुद्दे पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन ने ‘छत्तीसगढ़’को बताया कि इस दिशा में यातायात विभाग को निर्देशित किया जाएगा। नियम तोडऩे वाले वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी, जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके।


अन्य पोस्ट