दन्तेवाड़ा

धान खरीदी केंद्रों में आवक धीमी
18-Nov-2023 8:53 PM
धान खरीदी केंद्रों में आवक धीमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 18 नवंबर।
दंतेवाड़ा के धान खरीदी के केंद्रों में धान की आवक सुस्त है। दिसंबर से आवक बढऩे की संभावना व्यक्त की जा रही है।

ज्ञात हो कि जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियां द्वारा धान की खरीदी 1 नवंबर से आरंभ की गई है। इसमें पंजीकृत किसानों से धान की खरीदी किया जाना है। जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिल सके। इस वर्ष मोटे धान की खरीद 21 रुपए 83 पैसे प्रति किलो की दर से की जाएगी। वहीं पतले धान की खरीदी 22 रुपए प्रति किलो की दर से होगी।

नकुलनार लैंप्स में 80 क्विंटल
जिले के नकुलनार लैंप्स में धान खरीदी जारी है। इस सप्ताह तक करीब 80 क्विंटल मानक धान की खरीदी की गई। वर्तमान में धान की आवक धीमी है। जिसमें आगे चलकर तेजी आने की संभावना है।

मोखपाल में 22 क्विंटल 
जिले के ही मोखपाल लैंप्स में मानक धान की खरीदी जारी है। इसके अंतर्गत करीब 22 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। शाखा प्रबंधक जगदीश किरनापुरे के मुताबिक किसानों को टोकन आदि की तुरंत व्यवस्था की जा रही है। जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो।

बायोमेट्रिक से होगी खरीदी
राज्य शासन द्वारा धान खरीदी की व्यवस्था को सटीक बनाने हेतु बायोमेट्रिक से खरीदी के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में धान खरीदी केद्रों में बायोमेट्रिक सिस्टम को स्थापित किया गया है। जिससे पंजीकृत किसान के ही धान की खरीदी हो सके। किसी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रही। नई व्यवस्था से पंजीकृत व्यक्ति द्वारा ही धान विक्रय किया जा सकेगा।


अन्य पोस्ट