दन्तेवाड़ा

दीपावली पर आतिशबाजी
15-Nov-2023 8:44 PM
दीपावली पर आतिशबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 15 नवंबर। 
जिले में रोशनी के त्यौहार दीपावली पर घरों में आकर्षक सजावट की गई थी। इसके साथ घरों को परंपरागत एवं आधुनिक दीपमालाओं से घरों को सजाया गया था। जिससे समूचा वातावरण रोशनी से सराबोर हो गया था।

दीपावली पर बच्चों बच्चों और युवाओं ने आतिशबाजी की। इस दौरान विभिन्न प्रकार के पटाखे फोड़े गए। इनमें स्काई शॉट और पैराशूट विशेष आकर्षण का केंद्र थे। जिलेवासियों ने एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने वरिष्ठ जनों का आशीर्वाद प्राप्त किया।


अन्य पोस्ट