दन्तेवाड़ा

भूपेश के नेतृत्व में राज्य में अच्छा काम हुआ, जो कहा वो किया- सप्तगिरी
05-Nov-2023 10:05 PM
भूपेश के नेतृत्व में राज्य में अच्छा काम हुआ, जो कहा वो किया- सप्तगिरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बचेली, 5 नवंबर।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, स्टार प्रचारक व  ओडिशा कोरापुट के सांसद सप्तगिरी शंकर उल्का रविवार को दंतेवाड़ा के बचेली नगर पहुंचे। नगर आगमन  पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोशीला स्वागत किया।
 
उन्होंने दंतेवाड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी छबिन्द्र कर्मा के पक्ष में वोट देने की अपील की। नगर के वार्ड कं्र. 16 व 17, मुंडरा कैंप व लिंगेश्वर कैंप में लोगो को संबोधित किया। 

उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस द्वारा जारी भरोसे का घोषणापत्र के बारे में, किसानों का कर्जा माफ करने,  भूमिहीन कृषि मजदूरों को सालाना 7 हजार रुपये सहायता, स्वास्थ्य, शिक्षा, युवाओं, महिलाओं व अन्य किये वादों को बताया। उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में प्रदेश में भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में अच्छा कार्य हुआ। जो कहा वो किया है।

इस दौरान कांग्रेसी पदाधिकारियो में सलीम रज़ा उस्मानी, उस्मान खान, संतोष दुबे, आशीष यादव, संजीव साव, मनोज साहा, जीएस कुमार, फिरोज नवाब, जितेन्द्र चैधरी, सलमान नवाब बड़ी संख्या में कंाग्रेसी कार्यकर्ता, पदाधिकारियो व महिला कार्यकर्ताओ की भी मौजूदगी रही।


अन्य पोस्ट