दन्तेवाड़ा

कलेक्टर ने दिलाई एकता की शपथ
31-Oct-2023 8:53 PM
कलेक्टर ने दिलाई एकता की शपथ

दंतेवाड़ा, 31 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस पर संयुक्त जिला कार्यालय में मंगलवार को कलेक्टर विनीत नंदनवार द्वारा अधिकारियों-कर्मचारियों को सत्य निष्ठा से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देश की सुरक्षा को बनाये रखने की शपथ दिलाई गई।

ज्ञात हो कि प्रतिवर्ष स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी क्रम में अधिकारी-कर्मचारियों ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का संकल्प लिया। 

इस दौरान अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेंद्र ठाकुर और डिप्टी कलेक्टर डॉ कल्पना ध्रुव प्रमुख रूप से  मौजूद थे।


अन्य पोस्ट