दन्तेवाड़ा

बाजारों में चढ़ा चुनावी रंग
29-Oct-2023 9:08 PM
बाजारों में चढ़ा चुनावी रंग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
दंतेवाड़ा, 29 अक्टूबर।
दंतेवाड़ा में विधानसभा चुनाव अंतर्गत मतदान की तारीख निकट आ चुकी है। इसके फलस्वरुप सियासी दलों के प्रचार में भी तेजी का समावेश हो गया है। सियासी दलों द्वारा बस्तर की जीवन रेखा साप्ताहिक बाजारों को विशेष रूप से लक्ष्य बनाया जा रहा है।

वाहनों से जनता को लुभाने सियासी दलों द्वारा साप्ताहिक बाजार को खास तवज्जो दी जा रही है। इसी कड़ी में नकुलनार साप्ताहिक बाजार के दौरान शनिवार को कांग्रेस का प्रचार वाहन लगातार भ्रमण करता रहा। सत्ताधारी दल द्वारा 5 वर्ष के उपलब्धियां जनता तक पहुंचाई जा रही थी। वहीं विपक्षी दल द्वारा शासन की कमियों को गिराया जा रहा था।
 
आम आदमी पार्टी ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ बन चुकी है। आम आदमी पार्टी छुपे रुस्तम की भूमिका में है। चुनाव में आप पार्टी का प्रदर्शन चुनाव परिणाम में निर्णायक असर डालेगा।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशी भीमसेन मंडावी भी पहली दफा विधायक प्रत्याशी बने हैं। इसके फलस्वरुप पूरे उत्साह के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं।

मिचवार बाजार में भी प्रचार चरम पर
दंतेवाड़ा सुकमा के सीमावर्ती मिचवार साप्ताहिक बाजार के दिवस रविवार को चुनाव प्रचार से बाजार गुलजार रहा। मुख्य सियासी दलों ने प्रचार में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।

कोंटा विधानसभा अंतर्गत कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा का प्रचार वाहन समूचे बाजार स्थल में भ्रमण करता रहा। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा विगत 5 वर्ष की उपलब्धियां गिराई जा रही थी। जनता को पंपलेट वितरित किए जा रहे थे। वहीं बाजार स्थल में भी पाम्पलेट चस्पा किया जा रहे थे।

 निर्दलीय के तौर पर पहली दफा विधायक पद हेतु प्रत्याशी मनीष कुंजाम का प्रचार वाहन भी बाजार स्थल में भ्रमण करता रहा। उनके कार्यकर्ताओं द्वारा सत्ताधारी दल की असफलताओं  का बखान किया जा रहा था। वहीं अपने प्रत्याशी की खूबियां से जनता को अवगत कराया जा रहा था। कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशी का प्रचार पूरे शबाब में था। इसके फलस्वरुप बाजार चुनावी रंग से सराबोर हो गया।


अन्य पोस्ट