दन्तेवाड़ा
नवरात्रि : घुटनों पर चल कर दंतेश्वरी दर्शन
17-Oct-2023 9:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 17 अक्टूबर। नवरात्रि पर दंतेश्वरी मंदिर में भक्तों का सैलाब उमडऩे लगा है। इसी कड़ी में पदयात्रियों का रेला लगा है। देश के 52 शक्तिपीठों में से एक है छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा का दंतेश्वरी मंदिर। यहां माता सती के दांत गिरे थे, इसलिए इसका नाम दंतेश्वरी है। दंतेवाड़ा का नाम इन्हीं के नाम पर है।
शारदीय नवरात्रि के तृतीय दिवस श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई। मनोकामना पूर्ति हेतु भक्त विभिन्न कष्टदाई माध्यमों का सहारा लेकर दंतेश्वरी दरबार में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में दंतेवाड़ा के गीदम नगर से एक श्रद्धालु घुटनों के बल चलते हुए दंतेश्वरी दर्शन हेतु रवाना हुए। उन्हें उम्मीद है कि देर शाम तक देवी के दर्शन सुलभ होंगे। बहरहाल अष्टमी तिथि तक श्रद्धा का संगम दर्शनीय होगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


