दन्तेवाड़ा
धान कटाई शुरू
17-Oct-2023 2:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 17 अक्टूबर। दंतेवाड़ा में धान की पकी फसल की कटाई शुरू हो गई है। किसानों द्वारा खेतों में आवश्यक तैयारी कर काटी गई फसल को धान को सुरक्षित किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि कई किसानों के धान की फसल पक चुकी है। इसके फलस्वरुप किसानों द्वारा उक्त धान की कटाई आरंभ कर दी गई है। दंतेवाड़ा विकासखंड अंतर्गत गंजेनार के किसान छोटू धान की कटाई में जुट गए हैं। उन्होंने बताया कि बारिश की कमी की वजह से इस वर्ष धान की फसल कमजोर है।
गौरतलब है कि इस वर्ष दो सावन होने के बावजूद भी बारिश कम हुई, जिससे किसानों में निराशा नजर आई। किसान सपरिवार खेतों में पहुंचकर धान की कटाई में व्यस्त हो गए हैं।
जिन खेतों में कटाई का कार्य पूर्ण हो गया है। उनमें धान को कोठार में लाया जा रहा है। जिससे धान की मिंजाई की जा सके।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


