दन्तेवाड़ा

बस्तर के दो भाई फिलीपींस में बने डॉक्टर
29-Sep-2023 1:21 PM
बस्तर के दो भाई फिलीपींस में बने डॉक्टर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 29 सितंबर।
कौन कहता है आसमान में सुराख नहीं होता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों। इस युक्ति को चरितार्थ कर दिखाया है अभिनव हर्ष और अभिलाष यश सिंह ने।

फिलीपींस के दवाओं स्कूल ऑफ मेडिकल फाऊंडेशन से डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की डिग्री हासिल की। दोनों भाइयों ने कड़ी मेहनत और लगन से चिकित्सा की प्रतिष्ठित डिग्री प्राप्त की।  ज्ञात हो  कि डॉक्टर ऑफ मेडिसिन की डिग्री एमबीबीएस के समकक्ष मानी जाती है।

बहन को देखकर लिया संकल्प
दोनों मेधावी भाइयों ने अपनी दिवंगत बहन सिम्मी उर्फ अपराजिता को देख चिकित्सक बनने का संकल्प लिया। सिम्मी का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। वह विशेष बच्चियों में शामिल थी। दोनों चिकित्सक भाइयों ने अपनी बहन को विशेष श्रद्धांजलि देने की ठानी। इसी कड़ी में वे विशेष रोगियों का निशुल्क उपचार करने का इरादा जताया। उनके इस इरादे की सर्वत्र सराहना हो रही है। गौरतलब है कि बस्तर संभाग से चिकित्सा की प्रतिष्ठित उपाधि ग्रहण करने वाले भाइयों ने क्षेत्र का नाम उज्जवल किया है।

एक परिवार में सभी डॉक्टर
दोनों चिकित्सक भाइयों के पिता आनंद सिंह आदिवासी विकास विभाग दंतेवाड़ा में उप आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनकी माँ डॉ. गीता सिंह महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक का दायित्व निभा रही है। माता-पिता के उच्च आदर्शो से प्रेरित होकर दोनों पुत्रों ने चिकित्सा सेवा को अपना लक्ष्य बनाया। उल्लेखनीय है कि डॉक्टर सिंह दंपत्ति बहुमुखी प्रतिभा संपन्न हैं। वे सामाजिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहते हैं। उनके नाम पर अनेक पुरस्कार दर्ज हैं।

 


अन्य पोस्ट