दन्तेवाड़ा
चित्रकला और रंगोली से स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को किया जागरूक
28-Aug-2023 8:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 28 अगस्त। चित्रकला और रंगोली का प्रदर्शन कर बचेली के स्कूली बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक किया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी निर्वाचनों में शत प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत वृहद स्तर पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस कड़ी में मतदाता जागरूक करने के लिए विगत दिवस स्वामी आत्मानंद शा.उ.मा.विद्यालय बचेली में स्वीप के तहत मनमोहक चित्रकला और रंगोली से मतदाताओं को प्रोत्साहित किया गया। इसके अंतर्गत मतदाताओं को ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट मशीन तथा मतदान केन्द्र में मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए कलेक्टोरेट के अलावा जिले के सभी पंचायतों में मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से ई.व्ही.एम. एवं वीवीपैट का प्रदर्शन भी किया जा रहा है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


