दन्तेवाड़ा

नक्सली लीडर गिरफ्तार, हथियार-तीर बम बरामद
27-Aug-2023 9:14 PM
नक्सली लीडर गिरफ्तार, हथियार-तीर बम बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 27 अगस्त।
दंतेवाड़ा में पुलिस को रविवार को कामयाबी मिली। पुलिस ने नक्सली लीडर को तीर बम और घातक सामग्रियों सहित गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि जिला आरक्षी बल बस्तर फाइटर और सीआरपीएफ 111वीं वाहिनी का संयुक्त दल अति संवेदनशील क्षेत्र गुमोड़ी, पोरो ककाड़ी, नहाड़ी और बड़ेहिड़मा इलाके में तलाशी अभियान में निकला था। इसी दौरान रविवार को नहाड़ी और छोटे हिड़मा की पहाडिय़ों के मध्य एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस दल को देखकर छिपने लगा। 

पुलिस दल ने उक्त व्यक्ति की घेराबंदी की। इसके उपरांत उसे अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने संदिग्ध की कड़ाई से पूछताछ की। उक्त व्यक्ति की पहचान डीएकेएमएस सदस्य हेमला (41 वर्ष) के रूप में हुई। उक्त नक्सली लीडर सुकमा जिला अंतर्गत जगरगुंडा थाने के गुमोड़ी गांव का निवासी है।

घातक हथियार बरामद
पुलिस को तीर बम - 80, एक जिलेटिन, दो डेटोनेटर, काला पिट्टू, मल्टीमीटर, बैटरी, तार और दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की गई।


अन्य पोस्ट