दन्तेवाड़ा

दंतेवाड़ा में 14 नक्सलियों का समर्पण
23-Aug-2023 9:10 PM
दंतेवाड़ा में 14 नक्सलियों का समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा,  23 अगस्त। 
बुधवार को पुलिस अफसरों के समक्ष 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय ने मीडिया को बताया कि राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर मुख्य धारा में जुडऩे के लिए 14 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

नक्सली संगठन में नक्सलियों की खोखली विचारधारा से मोह भंग हो चुका है। इसी कड़ी में तनेली डीएकेएमएम अध्यक्ष भूमा मांडवी (35 वर्ष) और पेडक़ा के एएमएस अध्यक्ष कुमारी हिड़में (30 वर्ष) जिला दंतेवाड़ा ने प्रमुख रूप से आत्मसमर्पण किया। इसी कड़ी में अरनपुर और जिया कोर्ता और पेडक़ा ग्राम अंतर्गत मिलिशिया सदस्यों ने भी घर वापसी की।

इस दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल विकास कठेरिया ने भी पुलिस की रणनीति का खुलासा किया। इसके साथ ही भविष्य में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद जाहिर की।

इस दौरान कमांडेंट 111 वाहिनी नीरज यादव, प्रभाकर उपाध्याय और कृष्ण चंद्राकर प्रमुख रूप से मौजूद थे।


अन्य पोस्ट