दन्तेवाड़ा

हितग्राहियों को 3 माह का लाभांश वितरित
22-Aug-2023 9:46 PM
हितग्राहियों को 3 माह का लाभांश वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा 22 अगस्त।
जिला प्रशासन द्वारा रोजगार को बढ़ावा देने विशेष प्रयास किया जा रहे हैं। इस क्रम में आज रीपा जिला नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर अरुण सोम के माध्यम से सभी हितग्राहियों को 3 माह की लाभ राशि का सभी हितग्राहियों को वितरित किया गया।

 गौरतलब है कि इसी प्रकार रीपा के नोडल एवं कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दन्तेवाड़ा कल्पना ध्रुव, के मार्गदर्शन में जनपद दंतेवाड़ा अन्तर्गत भैरमबंद रीपा के तहत रोजगारोन्मुख विभिन्न कार्य में भी युवा मितानों और स्व सहायता समूह के लगभग 55 लोगों को रोजगार मिल रहा है।


अन्य पोस्ट