दन्तेवाड़ा
कर्मचारियों को मिला समय मान-वेतनमान
22-Aug-2023 7:53 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दन्तेवाड़ा, 22 अगस्त। संयुक्त जिला कार्यालय भवन में कलेक्टर विनीत नंदनवार के निर्देशन पर समिति गठित कर तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों की समयमान वेतनमान का कार्य पूरा किया गया। आदिम जाति कल्याण विभाग में पदस्थ कर्मचारियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय समयमान दिया गया। जिसमें तृतीय वर्ग में 3 कर्मचारी एवं चतुर्थ वर्ग में 174 कर्मचारियों को समयमान वेतनमान स्वीकृति किया गया। जिसके लिए आदिम जाति कल्याण विभाग के कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर श्री नंदनवार को धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त डॉ आनंद सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


