दन्तेवाड़ा
कावड़ यात्रा निकाली, शिवालय में किया जलाभिषेक
17-Aug-2023 9:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बचेली, 17 अगस्त। नगर में बुधवार को कावड़ यात्रा निकाली गई। नगर से 4 किमी दूर ग्राम नेरली स्थित झरने से कावडिय़ों ने जल लेकर पैदल चलकर वन विभाग कार्यालय परिसर में स्थित शिवालय में शिवजी का जलाभिषेक किया गया। इस दौरान बोल बम, हर हर महादेव, श्री शिवाय नमस्तुभ्यं, ? नम शिवाय के जयकारों से नगर भक्तिमय हो उठा। वन विभाग मंदिर समिति द्वारा इस कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


