दन्तेवाड़ा
पुलिस ने लौटाए ढाई लाख रुपए के मोबाइल
05-Aug-2023 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 5 अगस्त। दंतेवाड़ा पुलिस जिले के नागरिकों के गुम मोबाइल फोनों की पतासाजी कर रही है। पुलिस द्वारा अद्यतन तकनीक का उपयोग करके मोबाइलों को उनके मालिकों को वापस लौटा रही है।
पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राय के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामकुमार बर्मन के मार्गदर्शन में पुलिस की साइबर शाखा द्वारा आठ मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल वापस लौटाए गए। जिनकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए है।
एएसपी रामकुमार बर्मन ने बताया कि पुलिस द्वारा सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर तकनीक का उपयोग करके मोबाइल फोनों की खोजबीन की। गुम हुए मोबाइलों को बरामद कर उनके स्वामियों को लौटाए जा रहे हैं।
इस कार्रवाई में साइबर शाखा के अफसरों व कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


