दन्तेवाड़ा
सडक़ कीचड़ में तब्दील, आवाजाही में परेशानी
28-Jul-2023 9:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दंतेवाड़ा, 28 जुलाई। लोक निर्माण विभाग द्वारा किरंदुल से दंतेवाड़ा सडक़ का नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुलों का भी निर्माण कार्य शामिल है। जिन स्थानों पर नवीन पुल निर्माण कराया गया है। उक्त स्थानों में सडक़ कीचड़ में तब्दील हो गई है। इसके फलस्वरूप दोपहिया और छोटे चार पहिया वाहनों की आवाजाही दुश्वार हो गई है। इसके फलस्वरूप हादसे की आशंका की बनी रहती है।
इस सडक़ के दौरान कुम्हार रास में पुल का निर्माण कराया गया है। उक्त पुल का पहुंच मार्ग अत्यधिक जर्जर हो गया है। कई स्थानों में 1 फीट तक दब गया है। इसके फलस्वरूप वाहनों के दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
होगी मरम्मत-अभियंता
इस मुद्दे पर कार्यपालन अभियंता शिवलाल ठाकुर ने बताया कि सडक़ का निर्माण कार्य जारी है। आवागमन की सुविधा हेतु सडक़ की मरम्मत की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


