दन्तेवाड़ा
27 ग्रामीणों का भाजपा प्रवेश
14-Jul-2023 8:49 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 14 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर गीदम मंडल अंतर्गत 27 ग्रामीणों ने पार्टी में प्रवेश किया। भाजपा जिला संगठन प्रभारी श्रीनिवास राव और पार्टी अध्यक्ष चेैतराम अटामी की मौजूद जोड़ा तराई अंतर्गत आरला गांव के उपसरपंच केदार बेरला के नेतृत्व में 27 ग्रामीणों ने भाजपा का दामन थामा। संगठन के द्वारा नव प्रवेशियों को गमछा और माला पहना कर स्वागत किया गया। जिला संगठन के पदाधिकारीगण बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


